कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- अग्निमुखी
शीर्षक- भारत का खतरनाक मिसाइल
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
खतरनाक यह यंत्र है, हिंद के अग्नि पाँच।
शत्रुओं के सब वार से, कभी न आये आँच।।1।।
हरपल दुश्मन वार को, जवान करता व्यर्थ।
अग्निमुखी वो यंत्र है, जिसका समझो अर्थ।।2।।
युद्ध करो मैदान में, दुश्मन उगले आग।
जीत हुआ लहरे ध्वजा, मानव अब तो जाग।।3।।
सुंदर इस संसार में, जीवन हो अनुकूल।
अग्निमुखी इस यंत्र को, मानव कभी न भूल।।4।।
सुंदर जीवन साज के, मानव जोड़ो हाथ।
मिले सफलता हिंद को, रहना मिलकर साथ।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment