कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- नीरजा
शीर्षक- कमल के फूल
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
देख कमल के फूल को, जल में बसता प्राण।
सुंदर पंकज, नीरजा, करता जीवन त्राण।।1।।
सुंदर से तालाब में, खिला कमल का फूल।
सदा कमल के फूल से, लोग रहे अनुकूल।।2।।
पंखुड़ियां है लाल का, निर्मल है यह पुष्प।
सजा हुआ तालाब है, सफेद पुष्प अनूप।।3।।
कमल वनस्पति जीव है, देवी का श्रृंगार।
माता लक्ष्मी आज ही, दूर करो परिहार।।4।।
स्वच्छ कमल के फूल का, महिमा बढ़ा अपार।
खिल उठता आदित्य से, जलज करे श्रृंगार।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment