नाम-हिम्मतसिंह अरमो "अरमान " ।
जिला-रायपुर ।
राज्य--छत्तीसगढ़ ।
विषय-- पुर ।
शीर्षक-- पुर ।
विधा-- छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल-- 94252- 02803 ।
====÷÷÷÷÷====
==÷÷ पुर ÷÷==
********
मानव सभ्यता के विकास की गाथा--
जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई ,
वैसे-वैसे कबीले से समूहों में रहने की,
शुरुआत हुई, समाज बना ,
जीवनशैली भी वैसे-वैसे बदलते गई ।
वेदों के अनुसार राजा-महाराजा हुए--
राज्य और गांव, शहरों की बस्ती बसी,
वैदिक काल में नगर को पुर कहा,
पुर जुड़कर नगरों के नाम रखे गए ।
रियासतदारों ने कई पुर हैं बसाया--
सिरपुर, रायपुर ,बिलासपुर, जबलपुर,
बुरहानपुर, सरहानपुर, नागपुर हुए ,
जिसने सत्ता को नया आयाम दिया है।
कुछ पुर प्राचीन सत्ता के केंद्र बने--
कुछ धार्मिक आस्था के धाम बने ,
कुछ कलात्मकता के नामचीन बने ,
कुछ प्रसिद्ध शिक्षालय के पीठ बने।
===××××××=====
No comments:
Post a Comment