Wednesday, July 5, 2023

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो "अरमान" की रचना- संग्रहालय

नाम-हिम्मतसिंह अरमो ।
जिला-रायपुर ।
राज्य-छत्तीसगढ़ ।
विषय- संग्रहालय  ।
शीर्षक- संग्रहालय ।
विधा- छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल- 94252--02803
      ******====******
संग्रहालय---
=======

कितनी हसीन होती है जिन्दगी--
मन में उथल-पुथल कर देती ,
विचारों का संग्रहालय उस पल ,
अपनों से दूर रहता, जब कोई ।
इतिहास के पन्नों को ताजा कर देती--
रखी संग्रहालय की हर चीज, 
डूबो देती उस कालखंड में, 
उभर कर सामने आ जाती हैं, 
हर एक घटना सामने रोमांच के साथ ।
जिसने भी संग्रहण की आदत पाला--
चिंतनशील विचारों की बहती उसमें-- धारा ,विषय-विविधता का चढ़े पारा,
आत्म सुख का बनता ये खजाना ।
जिज्ञासु प्रवृत्ति को देती है खुराक--
गहनता में जानने की अमृत धारा, 
बने पांडुलिपि इसका गूढ़ सहारा, 
पुरातत्ववेत्ता की डायरी दे ज्ञान, 
मिले संग्रहालय को तभी मान ।
मानववादी की सोच ने--
इतिहास की गर्भ से ढूंढ निकाला, 
सामाजिकता को कैसे मिले सहारा, 
सभी धर्मों का सम्मान का दे विचारा ,
बनाकर संस्कृति का संग्रहालय सारा।
आओ मिलकर अपना ज्ञान बढ़ावें --
संग्रहालय की महत्ता को बतावें ,
खुद लाभ उठावें औरों को भी सिखायें,
कल आज की वैभवता सामने लावें ।
   ====*******======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...