कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- दालान
शीर्षक- मौसम में सजा दालान
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
प्रिय बैठा दालान में, लेकर पुस्तक हाथ।
सुंदर से इतिहास को, मिलकर पढ़ते साथ।।1।।।
बारिश के बौछार से, मन में है आनंद।
खुले हुए दालान में, लेकर खाओ कंद।।2।।
तेज कलम की धार से, सुंदर लिखना लेख।
मौसम में दालान का, लेखन करके देख।।3।।
दिल मेरा बेचैन है, रोज सुबह अरु शाम।
बैठा हूँ दालान में, करके सारे काम।।4।।
रंग बिरंगे फूल से, सुंदर दिखे मकान।
प्रिय बैठा है शांत से, सजा हुआ दालान।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment