कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- प्रबोधन
शीर्षक- जागरण की रात
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
माता दुर्गा चंडिका, सेवा करता आज।
दुष्टों के तुम काल हो, माता तुझपे नाज।।1।।
शुभ नव दिन नव रात्रि भर, प्रिय करना तू गान।
करो जागरण रात में, माँ की बढ़ती शान।।2।।
माता के दरबार में, सेवा करना रोज।
बढ़ते दिन नवरात्रि का, माँ के मुख का ओज।।3।।
माता की सेवा करो, जीवन होगा सार।
माता से हमको मिला, सुंदर स्नेह दुलार।।4।।
मात शब्द के नाम से, सफल करेंगे काज।
हरपल मानव काम से, सुखमय जीवन साज।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment