Thursday, July 13, 2023

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो "अरमान " की रचना- जीवन का उद्देश्य

नाम-हिम्मत सिंह अरमो "अरमान " ।
जिला-रायपुर ।
राज्य-छत्तीसगढ़ ।
विषय- उद्देश्य ।
शीर्षक- जीवन का उद्देश्य ।
विधा- छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल- 94252--02803   ।
      ====×××××=====

"" जीवन का उद्देश्य  ""
      ********
प्रकृति की अनुपम कृति है---
मानव का धरा में सृजन ।
जीने की जद्दोजहद में--
ना जाने कितनी चुनौतियां झेली है।
आखेट युग से आज तक खोज रहा--
चकमक पत्थर से शुरू हुई कहानी ।
भौगोलिक उथल-पुथल ने--
हमारी पृथ्वी को कितना है बदला ।
मानव का धरा में सृजन--
जीवधारियों में हुआ विवेकी परिवर्तन।
जीवन का उद्देश्य होता है--
अपने सृजन की सार्थकता को जाने ।
युगांतर से कर्म पथ पर चलते आया--
धरा में आलोक जगा मानवता लाया ।
प्रकृति सृजन,जीव-जन्तु, वनस्पतियों-
से प्रेम जताकर,तादम्यता है सीखाया।
कर्मशीलता, दया-धर्म, नैतिकता का--
ज्ञान अर्जित कर, परखना बताया ।
जीवन का उद्देश्य सफल होता जब--
जियो और जीने दो को अपनाया ।
अमरत्व का फल पाने,कर्मठता जगा--
सफल जीवन का उद्देश्य यही है होता।
सद्गुरु के चरणों में शीश झुकाकर--
विश्व कल्याण की सोच,नि:सप्रेम रख।
हरदम मानवता धरा पर कायम रहे--
ऐसे सृजन को लोगों में जगाते जायें ।
     =====÷÷÷÷====

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...