Tuesday, May 16, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- हनुमान स्तुति

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- स्तुति 
शीर्षक- हनुमान स्तुति 
संपर्क- 7974389033

संकट  मोचन  नाम  है; महावीर  हनुमान‌‌।
संकट के हर राह में; हनुमत है भगवान।।1।।

वीर हनुमान नाम से; सुंदर करिए काज।
पूत अंजनी लाल तो; बचाय सबके लाज।।2।।

 मन के प्रेमिल भाव से; स्तुति करना ध्यान।
मन के अंतस भाव से; मिलता हमको ज्ञान।।3।।

स्तुति कर हनुमान का; कटता सारे पाप।
हरपल ही हनुमान तो; करें राम का जाप।।4।।

सिर मुकुट से सजा हुआ; शरीर बड़ा विशाल।
कर स्तुति हनुमान का; निकट न आवै काल।।5।।

पूत अंजनी लाल पे; रखो सदा ही आस।
स्तुति कर हनुमान का; मन में  रख विश्वास।।6।।

जपो नाम हनुमान का; रोज सुबह अरु शाम।
मन के छटता पीर से; सुखमय करना काम।।7।।

माँ शारद वरदान से; मिले सदा ही ज्ञान।
दानव से हनुमान ही; बचाएं सभी जान।।8।।

मानव आदर नित करो; मन में रखो न खेद।
विशाल तो संसार है; करो नहीं मन भेद।।9।।

नाम जपो हनुमान का; हरते सारे पीर।
हनुमत करता काज है; मन में रखके धीर।।10।।

विनती  करता  प्रिय  जी; आओ  मेरे  द्वार।
महावीर हनुमान ने; सदा किया उपकार।।11।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...