Wednesday, May 17, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- किन्नर

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- किन्नर 
शीर्षक- किन्नर 
संपर्क- 7974389033

महिला पुरुष के जाति नहीं; फिर भी वो इंसान हैं।
सुख-दुख सभी को आता; सृजन किया भगवान है।।

मानव करते भेद है; उनके मन के बात जान।
मन में भेदभाव रखो नहीं; इनका भी करो मान।।

रब ने अपने हाथों से; सुंदर रूप बनाया है।
सुंदर सारे मिट्टी से; मानव को पिरोया है।।

हर बच्चों को आशीष दिया; जो मन से आगे बढ़ा है।
जग के इस विधाता ने; हम सबको गढ़ा है।।

षष्ठी हो या विवाह हो; देने को शुभकामना बुलाते हैं।
इनके आशीष पाये जो; गंगा को नहाते हैं।।

आज भी समाज में; किन्नर को माने छुत।
मानव घुमे इनके भेष में; रहा न कोई सुत।।

यही हमारा कर्म फल है; इनके मन में दया।
अलग-अलग मानव के मन; कोई दयालु कोई भाया।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...