कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- सृजन
शीर्षक- साहित्य सृजन
विधा- छंद मुक्त कविता
संपर्क- 7974389033
सृजन करूँ दिन-रात मैं; माँ शारदे का नाम।
तेज कलम की धार से; लिखना मेरा काम।।1।।
माता के वरदान से; लिखता सभी विधान।
दोहा,रोला,सोरठा; लिखना करके ध्यान।।2।।
सुंदर सा दोहे लिखूँ; रचना गढ़ साहित्य।
सृजन साहित्य का करूँ; चमक उठा आदित्य।।3।
मन के सारे भाव को; लिखता प्रिय कविराज।
माता मेरे सृजन से; जग करता है नाज।।4।।
सुंदर मन के भाव से; लिख लेता हूँ गीत।
मन में उठते भाव से; सृजन करो मीत।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment