Monday, May 15, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- गाय की महत्ता


कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- गौमाता 
शीर्षक- गाय की महत्ता 
संपर्क- 7974389033

गौ माता सेवा करो; मिले  स्वर्ग  के  द्वार।
नेक कर्म के राह में; चलना बारम्बार।।1।।

माता के वरदान से; लिखता  सभी  विधान।
दोहा,रोला,सोरठा; लिखता करके ध्यान।।2।।

गौ माता संसार में; प्यासी  मरता  आज।
गौ माता को पालना; नहीं सरल है काज।।3।

हरा  घास  चारा  नहीं; बढ़ते  महंगे  दाम।
गौ माता कैसे रहे; इस पर करना काम।।4।।

दिन में करता काम है; रातों को आराम।
गौ माता सेवा करो; आराम है हराम।।5।।

गौ  माता  देती  सदा; हमें  दूध  आहार।
मानव मन से जान लो; देती हमें निहार।।6।।

गौ हत्यारे के लिए; नियम बनाओ एक।
जग में हिंसा बढ़ रहा; रोक लगा अनेक।।7।।

सारे  इस  संसार  में; गौ  माता  पूज्यनीय।
कहता "प्रिय" मानव से; गौ मात अतुलनीय।।8।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...