Saturday, May 13, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- घर से निकलें मतदान करें

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- मतदान 
शीर्षक- घर से निकलें मतदान करें 
संपर्क- 7974389033

वोट बड़ा है कीमती; जनता कर मतदान।
पैसा देख लालच में; खोना नहिं ईमान‌।।1।।

सोच विचार करो सभी; तब करना मतदान।
जनता से सरकार है; सही लगाव निशान।।2।।

जनता के सरकार तू; अच्छे करना काम।
जनता के विश्वास से; सदा कमाओ नाम।।3।।

घरों-घर हाथ जोड़कर; नेता मांगें वोट।
नेता जीत चुनाव में; सबको देता चोट।।4।।

बनता जब सरकार तो; करने लगता राज।
भूल गये सरकार तू; जनता मांगे ताज।।5।।

वोट कीमती जान लो; एक वोट से हार।
एक वोट से जीत हो; बनता है सरकार।।6।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...