Saturday, March 18, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- माँ शारदे

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- मुक्तक
शीर्षक- माँ शारदे
संपर्क- 7974389033

माँ शारदे के सुन वीणा धुन खुशियाँ छा गई।
मन था ब्याकुल मेरा माँ से खुशियाँ आ गई।
प्रिय के सुन रचनाएँ नाच उठी पंखुड़ियाँ।
माँ शारदे की ममता सदा मुझको मिल गई।।

माँ  शारदे  सदा  ही  मुझको  प्यार  देना।
 बसंत ॠतु दिवस को ज्ञान मुझे दे जाना।
हिन्दू धर्म परंपरा को तुम कभी ना भूलना।
मिले प्यार दुलार को तुम कभी ना खोना।।

जपता रहूँ दिन-रात मैं माँ शारदे का नाम।
करके वंदना माँ शारदे का करूँ लेख काम।
आते मुशीबत जीवन में आये माँ शारदे मेरा।
गढ़ सृजन आगे बढ़ू माँ शारदे सुबह-शाम।।

माँ शारदे से सारे तिमिर मिट गया।
ज्ञान पुंज के दीप से छाये बादल हट गया।
प्रिय संग सारे सखा को ज्ञान पुंज मिल गया।
प्रिय मन में माँ शारदे का बसेरा हो गया।।

इस  संसार  में  ज्ञान  का  बढ़ा  मोल  है।
अपने - अपने   ज्ञान  सबको  अनमोल  है।
मन के अज्ञानता को माँ शारदे दूर करो।
माँ शारदे के नाम से सफल होता काम है।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...