Saturday, January 7, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- हे राम भक्त हनुमान

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- ब्रह्मचारी 
शीर्षक- हे राम भक्त हनुमान 
संपर्क- 7974389033

अंजनी पुत्र हनुमान; सुनो हमारी बात।
सदा लक्ष्य हमको मिला; दिये वरदान सात।1।

राम नाम जप से सदा; दु:ख होता है दूर।
राम नाम के जाप से; मारे सारे शूर।2।

सदा करूँ मैं वंदना; होत सदा स्वीकार।
ईश्वर का वरदान है; खुशियाँ मिले हजार।3।

शरण में प्रिय आपका,वंदन करता रोज।
सेवक हैं श्रीराम के; हृदय बसहु सरोज।4।

हे बजरंगी दुख हरो; मंगल करिए काज।
अंजनी पुत्र हनुमान; रखना सबके लाज।5।

राम भक्ति है साथ में; करते पवन सवार।
रुद्र रूप अवतार से; जगमग है संसार।6।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...