नाम:एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: सनातन ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
----------------""""""""""""---'----------
""" सनातन """
---------------
चार वेदों की रचना---
सनातन की अमोल धरोहर,
पूजा-पाठ,धर्म-संस्कारों का पालना ।
वैदिक शिक्षा, गुरुकुल,आश्रम शैली--
मनुस्मृति, वर्ण-व्यवस्था,
प्रभु-वंदना, भक्ति-भाव व आरती ।
संत-महात्मा, ऋषि-मुनियों के तप--
त्याग-तपस्या, शिक्षा-दीक्षा, वरदान,
राजा-प्रजा और राज्याभिषेक नीति ।
मंदिर, मूर्ति पूजा, देवी-देवताओं--
तीज-त्यौहार, उत्सव होते --
सतयुग, त्रेता युग,द्वापर व कलयुग ।
संसार रचियता, ब्रह्मा जी--
देवों के देव महादेव जानें जाते,
ब्रह्मा,विष्णु और महेश पूजें जाते ।
आर्य, सनातनी हैं कहलाते--
रामायण, महाभारत व गीता धर्म-ग्रंथ,
कथा, प्रवचन और यज्ञ-हवन होते ।
======%%%%%=========
No comments:
Post a Comment