Friday, January 6, 2023

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- ग़ज़ल

नाम:एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला:रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: ग़ज़ल ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
======================
    $$$==ग़ज़ल ==$$$
        **((((()))))))**

मुग़लों का,शौक रही हैं ग़ज़लें--
शराब, कबाब और शबाब के साथ, 
मय व हुश्न का होता था जिक्र, 
तारीफ सुनना था, बहुत पसंद ।।

ग़ज़ल पर्शियन और अरबी भाषा से--
उर्दू और हिन्दी आज उतर आयी,
पद्य में, ग़ज़ल का नूर बसा है, 
हलके रागों व धुनों में गायी जाती है ।।

ग़ज़ल की विषयवस्तु व्यापक है--
इसके भीतर होता है, शब्दों का जाल,
मिले भावनाओं की अभिव्यक्ति तो, 
मिले विरह और मिलन, तो--- कभी-कभी जमाने की शिकायत, तो 
कभी-कभी तसव्वुफ़ व यथार्थ ज्ञान।।

शेरों-शायरी व ग़ज़ल के फनकार--
थे ग़ालिब, मीर,ज़ौक और दाग़, 
नये दौर में गोरखपुरी, दुष्यंत कुमार, 
ग़ज़ल गायकों ने सजाया महफिल, 
ग़ज़लकारों के, चुनिंदा ग़ज़लों से ।।

ग़ज़ल की जान होती है--
मतला, मक़ता, काफिया और रदीफ़, 
शब्दों के सही तौल, वजन, उच्चारण, 
पर,आज नये फनकार, नियम तोड़ते, 
बगैर मतला के ग़ज़ल हैं गाते--।।
%%%%%%====%%%%%%%

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...