Tuesday, January 24, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद 'प्रिय' की रचना- खुशहाल बालिका भविष्य देश का

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- राष्ट्रीय बालिका दिवस 
शीर्षक- खुशहाल बालिका भविष्य देश का
संपर्क- 7974389033

बेटी घर की शान है; बेटी से है मान।
मात-पिता की आन है; बेटी से सम्मान।1।

बेटी भविष्य देश का; बेटी से पहचान।
मेरा ऑंगन खिल उठा; बेटी है ईमान।2।

श्राप नहीं वरदान है; कुदरत का उपहार।
हमको रब बेटी दिया ; सदा किया उपकार।3।

बेटी घर परिवार की ; बेटी से है प्यार 
मात-पिता का गर्व है; बेटी सदा दुलार।४।

प्रिये प्रेम बरसात है; गीत धन्य तू जान।
प्रभु के आशीर्वाद से; बेटी लक्ष्मी मान।५।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...