Wednesday, January 25, 2023

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो की रचना- कसक

नाम: हिम्मत सिंह अरमो ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: कसक ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
======================
     ***।। कसक ।।***
            ======
चाहत पूरी न होने पर--
दिल में कसक होती है ।
कभी खुशी तो, कभी गम होता, 
कसक तो दिल पर चोट करता ।

प्रेम की परिभाषा में--
कसक तो दिल पर चोट करता, 
कभी नाराज तो कभी इंतजार करता।

अपनों को खो जाने से--
मन बोझिल और कसक तो होती है ।
किसी के साथ बेवजह तक़रार से--
कसक तो स्वाभाविक रूप से होती है।

रिश्तों में दरकार व मनमुटाव पर--
कसक तो होती ही है ।
जालिमों के दिल में--
न दर्द होता है और न कसक ।
फिर भी वे जी लेते हैं-- 
दयावान को होती बहुत ही कसक ।

कसक कहो या टीस --
देना न कभी भी किसी को ।
कुछ लोग दिल से महसूस करते, 
और वे सदा बुझे-बुझे से रहते ।
*******""""""""""""**********

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...