Sunday, January 29, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- प्यार का झरना

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- झरना
शीर्षक- प्यार का झरना
संपर्क- 7974389033

इस प्यार के झरने ने; हरपल हमें नहाय।
मन से गाते गीत को; हरपल हमें सुनाय।1।

प्रेम रंग झरना बहे; बहते प्रिये संग।
सदा प्रेम रसधार से; भीगे सारा अंग।2।

स्वीटी राधा रूप में; सजनी मेरी होय।
प्रेम किये है साथ में; प्रेम  विवाह रचाय।3।

हरपल झरना प्रेम का; बहते चारों ओर।
कभी नहीं संसार में; हो घमंड का शोर।4।

सदा प्रेम की राह में; आये जितने मोड़।
सदा राह आसान हो; हाथ प्रिय तू जोड़।5।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...