नाम: हिम्मत सिंह अरमो ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: महात्मा गांधी ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
::::::::::***(*(*(*))))======
"""""।। महात्मा गाँधी ।।""""
""""""""""""""""""
मेरा जीवन मिट गया--
वतन के खातिर,
ऐसा उनकी आत्मा,
अपने आप से कहती होगी ।।
सुख-वैभव को त्याग--
हरदम जिया देश के खातिर,
दलितों-पिछड़ों की परवाह,
करते-करते मिटाया जिंदगी को ।
आमरण अनशन, नमक आंदोलन--
अंग्रेजों भारत छोड़ों, करो या मरो,
त्याग-तपस्या से जनगण को जोड़े,
मानस तन में राम बसा के छोड़े ।।
देश-दुनिया में गाँधी विचारों से--
अब भी सबके दिलों में जिया करते,
चरखा-खादी, स्वदेशी को अपनाते,
गाँधी जी अहिंसा के पुजारी कहलाते।
====::::::::====
No comments:
Post a Comment