Saturday, December 31, 2022

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- गुजरता पल

नाम: एच-एस-अरमो " अरमान "  ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: " गुजरता पल "  ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
=========÷÷÷÷÷÷=======
    "" गुजरता पल ""
      ***********

गुज़र रहा, ये गुजरता पल---
कुछ खुशियाँ, कुछ खट्टे-मीठे पल,
फिर भी, मायूसी तो जिंदगी नहीं 
सिर्फ चलते,रहना है जिंदगी--।।

तू  चलता चल,नई राह पर---
हर चुनौती को,पार कर चल ,
आने वाला पल,होगा सुनहरा पल ।।

ऐसी सोच के साथ, तू चलता चल--
नई सुबह,नई रोशनी का हो आगाज़, 
जिसका तू ,स्वागत करता चल--।।

आने वाला पल होगा---
बेहतर खुशियों का पल ,
छोड़ जायेगें, ये अमिट निशानियां ।।

ऐसी मंशा के साथ ,तू  चल ---
यूँही गुज़र रहा, ये गुजरता पल, 
क्यों भूल जाते हैं, दोस्ती के पल।।

सबके दिलों में, तू बसता चल--
अपने-पराये का भेद ना कर ,
सबका साथ मिले, ऐसी राह तू चल।।

ऐसे ही पल,तू जीवन में चुनता चल--
मन में, कोई कसक न रखता चल, 
अब गुज़र रहा, ये गुजरता पल ।।
=========$$$$$=========
)))) स्वरचित- प्रस्तुति (((()))====

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...