Saturday, December 31, 2022

महासमुंद से विनोद कुमार चौहान'जोगी' की रचना- नए वर्ष का नया सवेरा

कवि :- विनोद कुमार चौहान "जोगी"
जिला :- महासमुन्द
राज्य :- छत्तीसगढ़
शीर्षक :- नए वर्ष का नया सवेरा।
संपर्क सूत्र :- 9669360722

आओ खुद से वादा कर लें, नए सिरे से हो शुरुआत।
नए वर्ष का नया सवेरा, आए ले नूतन सौगात।।

उर में केवल प्रेम भरा हो, द्वेष भाव को करना साफ।
अगर हुई हो भूल कभी तो, कर देना जी हमको माफ।।
बीते बरस पुराना जैसे, भोर भये बीते है रात।
नए वर्ष का नया सवेरा, आए ले नूतन सौगात।।

निज गलती का विश्लेषण कर, आओ जोगी करें सुधार।
गढ़े जीत की नूतन गाथा, सारे सपने हों साकार।।
निज श्रमबल से आओ यारों, बदलें हम अपने हालात।
नए वर्ष का नया सवेरा, आए ले नूतन सौगात।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...