नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला:रायपुर (छत्तीसगढ़) ।
शीर्षक: " एकता " ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
======::::::===========
"" एकता ""
"""""""""""
जीवन संघर्ष में---
एकाकी जीवन कोई कैसे जिए,
रहता वह अपने घर-परिवार में,
एकता के साथ--। 01।
इंसान हो या जानवर--
अपने अस्तित्व को बचाने के लिए,
अपने झुंड में ही रहते हैं,
और देते हैं, एकता का परिचय।02।
समाज व संगठन को चलाने--
नेता करते हैं, उसका नेतृत्व,
उसकी मजबूती प्रदान करने,
एकता बनाए रखने, देते संदेश।03।
देश की अखंडता व एकता---
के खातिर ,अपनाते हैं भाई-चारा,
समभाव, समरसता जनता में बोते,
विश्व में ऐसा प्यारा संदेश हैं देते।04।
=========÷÷÷÷÷======
***स्वरचित-प्रस्तुतीकरण ***
--------------"""""""""""""""""-----------
No comments:
Post a Comment