नाम:एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक:सतनाम के पुरोधा ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
=======÷÷÷÷=========
*****सतनाम के पुरोधा *****
*****÷÷÷÷*****
मानवता ,अहिंसा की ---
समाज में अलख जगाई है,
सतनाम- सतनाम का उदघोष दे,
नई ऊर्जा का संचार कराया।।1।।
त्याग-तपस्या को अपनाया--
घर-परिवार को छोड़ ,
एकांतवास को ,अपना वास बनाया,
समाज को एक नयी राह दिखाया।2।
परम धाम गिरौद्पूरी में--
भव्य स्मारक इनकी याद में बना,
राज्य धरोहर बन, पर्यटन स्थल बना,
18 दिसम्बर, संत बाबा का दिन आया ।।3।।
समाज की एकता लाने---
जैतखाम पवित्र स्थल लाया,
नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया,
समाज को ,आत्म-सम्मान दिलाया।4।
सदा ही अमर रहेगा--
बाबा जी का नाम,
जिन्होंने दिया ,सतनाम का ज्ञान,
समभाव रहे, आये ऐसा सदज्ञान।5।
÷÷÷÷÷÷**********÷÷÷÷÷÷÷
***स्वरचित-प्रस्तुतीकरण****
==========%%%=========
No comments:
Post a Comment