नाम :- विनोद कुमार चौहान "जोगी"
जिला :- महासमुन्द
राज्य :- छत्तीसगढ़
शीर्षक :- कर्म करें सब पाने थाली।टटप
विधा :- छंद मुक्त कविता
विषय :- भूख
संपर्क :- 9669360722
########################
जाने क्या-क्या काम कराए।
जन मानस को सदा सताए।।
भूख उदर की बड़ी निराली।
कर्म करें सब पाने थाली।।
भूख हमें नित कर्म कराता।
भूख अन्न का मोल सिखाता।।
भूख मिटे, छाए खुशहाली।
कर्म करें सब पाने थाली।।
भूख लगे तो मन हो व्याकुल।
पाने भोजन होते आकुल।।
जिस दिन भूखे, रातें काली।
कर्म करें सब पाने थाली।।
भूख मनुज की मति को मारे।
अच्छे खासे उससे हारे।।
भूख दिखाती है बदहाली।।
कर्म करें सब पाने थाली।।
भगवन की पूजा से प्यारा।
भूख मिटाओ सुन लो यारा।।
मिटे विवशता हो दीवाली।
मिले सभी को भर-भर थाली।।
No comments:
Post a Comment