Friday, December 16, 2022

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- कलरव

नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " 
स्थान: बैरन बाजार रायपुर ।
जिला:रायपुर (छत्तीसगढ़) ।
विषय: कलरव ।
शीर्षक: " कलरव " ।
विधा:छंद-मुक्त कविता ।
======÷÷÷÷÷÷÷========
   """ कलरव  """"
जीवन में स्पंदन के लिए---
कलरव भी जरूरी है, 
पंछियों का, दिखता है, 
जब झुंड में, करते हैं कलरव ।।1।।
पंछी के नौनिहाल बच्चे--
जब भूख से, बिलखते हैं, 
माँ के दाने लाने की आहट से, 
मुंह खोलकर करते हैं कलरव।।2।।
पंछियों को जब भी भय लगता--
साथियों व बच्चों को सचेत करने, 
फुदक-फुदक कर, करे अजीब कलरव
मुसीबत से बचने, ये तरीका अपनाते।3।।
मुसीबत में, हर जीव-जंतुओं को--
जीवन बचाने, इसे चलाने के लिए, 
आपस में, करना पड़ता है, 
सांकेतिक भाषा में तेज कलरव।।4।।
जाने, कलरव बिन पंछी अधूरा--
सुर-ताल बिन संगीत है अधूरा, 
कोलाहल बिन, भीड़ लगे अधूरा, 
प्राणवायु बिन, सबका जीवन है अधूरा ।।5।।
====स्वरचित-प्रस्तुतीकरण =====
÷÷÷÷÷÷÷=======÷÷÷÷÷÷÷÷

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...