कवयित्री-गोमती सिंह
जिला-कोरबा
राज्य-छत्तीसगढ़
विषय-श्रीराम
विधा-भजन
शीर्षक-"जय श्रीराम "
संपर्क नंबर-8103564763
जय श्रीराम जय श्रीराम
तेरे सुमरन से आए आराम।
अधरों से मैं तुम्हें पुकारूँ
नित नित तेरा राह निहारूँ
हे करूणाँकर! दया के सागर!
आजा मेरी पुकार सुनकर,
मुख से करूँ मैं तेरा कीर्तन
अंतर्मन में तेरा अभिनंदन
सुन ले मेरा करूंण क्रंदन
दीनबन्धु हे कौशल्या नंदन !
हनुमंत के प्रभु श्रीराम!
कर दें अब मेरा कल्याण
जय श्रीराम जय श्रीराम।
🙏🙏
-गोमती सिंह
कोरबा,छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment