Friday, December 16, 2022

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की रचना- कलरव

रचयिता उर्मिला सिदार
जिला -रायगढ़ 
राज्य- छत्तीसगढ़ 
विधा-गद्य 
शीर्षक -कलरव
संपर्क नंबर -930 32 98 994
****************************
रजनी बीती भोर हुआ,
पूरब में लाली दिखने लगा।
कलरवों करती नीड़ों में विहंग,
चहचहाती डालों पर बैठने लगा।
गुंजन करते झुमें बागों में,
डाली- डाली में उड़ती सारंग।
कलरव की मधुर तान से,
झंकृत हो रहा वातावरण।
सुनहरी किरणों की छवि से,
चमकती थिरकती ओस के कण।
मंद पवन प्रफुल्लित हो चली,
चहुँ दिशाओं में कर गमन।
***************************
उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ
छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...