Monday, December 5, 2022

कसडोल से चेतन सिंह की रचना- आरक्षण

कवि ---- चेतन सिंह
पता ---- कसडोल, छत्तीसगढ़
शीर्षक -- आरक्षण
संपर्क --- 9202507146
_________________________________

ये कैसा कानून  ये कैसा विधान है !
योग्यता पर भारी यहां संविधान है !
33 % वाले बैठ रहे ऊंचे ओहदे पर ,
95% वाला हर मोड़ पर परेशान है !

सत्ता को चिंता है अपने वोट की !
खबर नहीं उसे खरा व खोट की !
बैशाखीधारी पर मेहरबानी बहुत ,
फ़िक्र नहीं प्रतिभाओं पर चोट की !

अमीरों को हर  जगह मिल रही छूट !
गरीब के साथ हो रही हर जगह लूट !
भारत के संविधान की ये कैसी माया ,
प्रतिभा करती यहां नाकारे को सैल्यूट !

काश ये नियम  लागू हो शासन में !
मिली सैन्य वर्दी अगर आरक्षण में !
 बारी आए जब दुश्मनों से भिड़ने की ,
आरक्षण धारी सबसे आगे हो रण में !

पद ,  लालच से न कोई सरोकार हो !
सर्वहितैषी संविधान और सरकार हो !
छूट का लाभ मिले न सुविधाभोगी को ,
आरक्षण का मूल आर्थिक आधार हो !

जब तक यहां प्रतिभाएं कुचली जाएगी !
जब तक यहां योग्यताएं ठोकरें खाएगी !
स्वर्णिम भारत की कल्पना होगी बेमानी ,
कुशलता को शासन जब तक ठुकराएगी !

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...