Thursday, December 22, 2022

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- संवाद

नाम: एच-एस-अरमो "अरमान "
जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: " संवाद " ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
======÷÷÷÷÷÷÷========
     ""  संवाद """
        """""""""
विश्व मंच में, संवाद बिना---
देशों को, आपस में संबंध बनाने, 
होती है, कितनी परेशानी, 
वरना मित्रता में, आ जाती खटास।1।
विश्व मंच में, बने हैं, कई संगठन---
ओपेक,नाटो ,सार्क व जी-20 आदि, 
संयुक्त राष्ट्र संघ है, 193 देशों का, 
एक मजबूत, कई विषयों का संगठन, 
संवाद बिना, टूट जाते, ये बंधन ।2।
संवाद ही,जीवों की पहचान है---
मुर्दा दिलों की क्या बात करें, 
घर-परिवार व समाज हो सबमें, 
विचारों की संहवनता ही जान है।3।
साहित्यकारों व कवियों-कवयित्रीयों--
शब्दों-संवादों की वहनीयता है, होती, 
विषयों व विषय-वस्तु की माला होती, 
लयबद्धता टूटे तो, सार्थकता है खोती।4।
फिल्मों-नाटकों में पटकथा-संवाद ही-
उसकी प्रशंसा-प्रतिक्रिया व दर्शकों के,
संवाद-संचार से किर्तीमान हैं बनते, 
संचार माध्यम से विश्व हैं जानते।5।
=======%%%%%%%======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...