Monday, November 21, 2022

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- मनका

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विधा- दोहा छंद कविता 
शीर्षक- मनका
संपर्क- 7974389033

सुंदर मनका पीर है; फेरूँ  सुबह व् शाम।
जिसके आशीर्वाद से; सफल होत हर काम।1।

दीपक जलते प्रेम का; पहने मोती हार।
हाथ लिए मनका सखे; देकर सबको प्यार।2।

सदा वास मन में करें; कर सुंदर श्रृंगार।
जिसके आगे नत सभी, जग के पालनहार।3।

श्रद्धा से मनका धरूँ; लेके रब का नाम।
शीश झुकाऊँ गुरु चरण, नित्य सुबह औ शाम।4।

मनका फेरूँ प्रेम का; बिखरे चारों ओर।
कभी नहीं संसार में; हो घमंड का शोर।5।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...