Wednesday, November 9, 2022

बलौदा बाजार से चेतन सिंह की रचना- प्रेम

कवि -- चेतन सिंह
पता --- कसडोल, बलौदा बाजार
राज्य -- छत्तीसगढ़
विषय - प्रेम
संपर्क - 9202507146
*************************
प्यार - मुहब्बत - इश्क , ये कैसा फसाना है !
दर्दे-ग़म में जीने का , ये तो इक बहाना है !

दिल न लगाने वालों की खुशियों से होती है दोस्ती ,
जिसने दिल लगाया , उसे तो बस आंसू बहाना है !

खुशियों के तमन्नाई मोहब्बत नहीं किया करते ,
मोहब्बत वही करते हैं , जिनका दर्द से रिश्ता पुराना है !

प्रेम के बदले प्रेम ही मिले , ऐसी कोई रीत नहीं 
कभी मिलती है रूश्वाई तो कभी दिल टूट जाना है !

क्यों कर दिल लगाये आखिर वो हमसे ,
हम उनके पीछे मगर , उनके आगे तो ज़माना है !

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...