Wednesday, November 9, 2022

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- प्यार का इजहार

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- प्रेम 
शीर्षक- प्यार का इजहार 
संपर्क- 7974389033

गुलाब  का  फूल  देकर;
प्यार का मैं इजहार करूँ।
पवित्र पावन प्रेम शब्द को;
बोलकर तुमसे प्यार करूँ।।

प्रेम की अनंत गहराई है;
प्रेम में ही डूब जाना है।
आँखों से आँखें मिलाकर;
प्यार तुमसे कर जाना है।।

जब से तुमसे प्यार हुआ है:
दुनिया के नजर में चुभने लगे।
जब से तेरा साथ मिला है;
प्रेम के रंग में रंगने  लगे।।

प्रेम  तुमसे  ही  करता  हूँ;
और तेरे लिए ही जीता हूँ।
कसमें खाएँ जीने-मरने का;
प्यार के नाम पैगाम लिखता हूँ।।

कच्ची उम्र जब पार किये;
समझे एक-दूसरे की बात।
हमने अपने प्यार में आज;
बंधे प्रेम विवाह फेरे सात।।

    परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...