Tuesday, November 8, 2022

बलौदा बाजार से चेतन सिंह की रचना- मेरी लेखनी

कवि -- चेतन सिंह
पता --- कसडोल , बलौदा बाजार
राज्य -- छत्तीसगढ़
विषय - लेखनी
शीर्षक - मेरी लेखनी
संपर्क --9202507146
*************************

मेरी लेखनी ,
अभी-अभी जवां हुई है !
बचपन के दिन थे
सुहाने मगर 
न था ज्ञान अक्षरों का !
शब्दों से ,
परिचय हुआ है 
अभी-अभी ,
चलना सीखा है 
हौले-हौले 
कोरे पन्नों पर !
भावनाओं को समझना ,
कल्पनाओं को उकेरना ,
और
संवेदनाओं को पिरोना ,
सीखा है , 
ज्यों ही उंगली पकड़ी है 
काव्य - संसद की !
मेरी लेखनी की
एक ही तमन्ना ,
खत्म न हो स्याही
जब तक साथ है 
काव्य - संसद का !
हे ! काव्य - संसद ....
आज कहती हूं बात 
एक राज की ,
मेरी कलम को
शागिर्दगी मिले सदा
कवि प्राज की !

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...