Sunday, November 27, 2022

सारंगढ़ बिलाईगढ़ से लीलाधर प्रजापति की रचना- संविधान से अपेक्षा

रचनाकार - लीलाधर प्रजापति
जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़
राज्य - छहत्तीसगढ़
विधा - छंदमुक्त काव्य
विषय - संविधान
शीर्षक - संविधान से अपेक्षा
संपर्क - 8959103347
**********************

     // संविधान से अपेक्षा //

संविधान विधि की पोथी है ।
प्रजातंत्र की खेती है ।।
जनता को दिए मौलिक अधिकार ।
कानून व्यवस्था चुनाव त्योहार ।।
नेता मंत्री अधिकारी बनते ।
संविधान के रास्ते जब चलते ।।
सारी सुविधा सारे विकास ।
यही तो है संवैधानिक विश्वास ।।
समय आजादी का अमृत महोत्सव ।
फिर भी देश में अनेक विप्लव ।।
संविधान से मेरी है अपेक्षा ।
पूरी हो जाये मेरी यह शुभेच्छा ।।
देशद्रोह आतंक भ्रष्टाचार ।
इन पर हो कानून का कड़ा प्रहार ।।
कोई भी निर्दोष सजा न पाए ।
कोई भी अपराधी छूट न जाए ।।
बहन बेटियों के गुनाहगार ।
कानून से बचकर होये न फरार ।।
धर्मांतरण जिहाद मिटा दो ।
भारत हिन्दू राष्ट्र बना दो ।।
हिन्दी का हो चहुँ ओर सम्मान ।
शिक्षा न्याय का माध्यम ज्ञान ।।
गौ गंगा की रक्षा जरूरी ।
संविधान है तो फिर क्या मजबूरी ??
हो राष्ट्रीय ग्रंथ भगवद्गीता ।
जिसमे मानव धर्म पुनीता ।।
विश्वगुरु हो अपना देश ।
विश्वशांति का फैलाये संदेश ।।
मेरी यह हार्दिक अभिलाषा ।
जय हो जय संविधान की भाषा ।।

       ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...