जिला बेमेतरा
विधा छंद मुक्त कविता
विषय तेजस
दिनांक 07/06/21
तेजस
सूर्य सा प्रदिप्त हैं जो,
अग्नि सा ज्वलित है जो,
तेजस है वो ।
राम के धनुष सा,
कृष्ण के चक्र सा,
तेजस है वो।
शंकर के त्रिशूल सा,
हनुमान के गदा सा,
तेजस है वो।
बिजली की चपलता जिसमे,
ध्वनि की तुरन्तरता जिसमे,
तेजस है वो.....
तेजस है वो ....
सूर्य प्रकाश पाटिल
Nice
ReplyDelete