Monday, June 7, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- तेजस

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - तेजस
विधा - छंदमुक्त कविता
शीर्षक - जीवन का तेजस
*************************

     // जीवन का तेजस //

संयम सदाचार की लाली ,
दया धर्म की हो खुशहाली ,
त्याग शील की चमक निराली ,
जीवन का असली तेजस है ।

कर्तव्यनिष्ठ मर्यादित व्यवहार ,
शुद्ध सरल सात्विक विचार ,
आध्यात्मिक मानवीय संस्कार ,
जीवन का असली तेजस है ।

सत्य प्रेम करुणा की धारा ,
मन बुद्धि स्वभाव से प्यारा ,
ओज तेज चेहरे पर न्यारा ,
जीवन का असली तेजस है ।

दुर्गुण - दुराचार से दूरी ,
सेवा - सत्कर्म लगे जरूरी ,
हृदय में शांति तृप्ति पूरी ,
जीवन का असली तेजस है ।

चरित्रता की चादर ओढ़े ,
ज्ञान भक्ति सत्संग न छोड़े ,
अपने को भगवान से जोड़े ,
जीवन का असली तेजस है ।

       ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...