Monday, May 31, 2021

मीरा आर्ची चौहान की रचना- प्रहरी

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-प्रहरी
विधा- कविता (मुक्त छंद)

तुम हो  समाज के प्रहरी,
कभी अन्याय न होने देना|
हर मजबूर को न्याय मिले,
ऐसी ही पत्रकारिता करना||

कलम के हो तुम सिपाही,
कभी  भी नही तुम डरना|
कलम तुम्हारी तलवार है,
बेड़ियां काटते हुए चलना||

तुम हो चौथे स्तंभ राष्ट्र के,
गद्दारी  कहीं न होने देना|
गर्वित हो  देश का सीना,
प्रहरी ऐसा सदा ही रहना||

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...