Friday, May 21, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- माँ

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - माँ
विधा -छंद मुक्त कविता
शीर्षक - माँ के विविध स्वरूप
******************************

        // माँ के विविध स्वरूप //

माँ के विविध स्वरूप का ,
आज करूँ मैं वर्णन ।
लेकिन पहले उन सबको ,
मेरा वंदन और नमन ।।

गर्भ में धारण करनेवाली ,
जन्मदात्री माँ कहलाती ।
जिनके आगे स्वर्ग तुच्छ है ,
वात्सल्य स्नेह बरसाती ।।

पालन - पोषण करनेवाली ,
धाय माँ भी माँ ही है ।
दादी नानी ताई बुआ ,
सौतेली माँ माँ ही है ।।

बड़ी बहन चाची मामी ,
माँ सम होती भाभी ।
सासु माँ तो माँ ही है ,
रिश्तों की पावन बाती ।।

गुरुपत्नी और राजपत्नी ,
ब्राम्हणपत्नी ऋषिपत्नी ।
सबकी माता कहलातीं ,
जैसी जननी माँ अपनी ।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...