Thursday, May 20, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- वंदना

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - वंदना
विधा - छंद मुक्त काव्य
शीर्षक - सरस्वती वंदना
****************************
        // सरस्वती वंदना //

सरस्वती की करो वंदना ,
विद्या देने वाली है ।
अम्ब शारदा हंसवाहिनी ,
महिमा बड़ी निराली है ।।

शुभ्र वस्त्र धारण करती हैं ,
जगदव्यापिनी माता ।
वीणा पुस्तक माला कर में ,
देव मनुज गुण गाता ।।
मिटा मोह अज्ञान तिमिर को ,
करे परम उजियाली है ।
अम्ब शारदा.....।।१।।

ब्रम्ह ज्ञान सद्ज्ञान की देवी ,
कृपा तुम्हारी जो पाते ।
कालिदास सूर तुलसी जैसे ,
महाकवि बन जाते ।।
पंडित ज्ञानी भक्त सभी जन ,
पीते माँ की प्याली हैं ।
अम्ब शारदा.....।।२।।

हे वागीश्वरी ब्रम्हचारिणी ,
बुद्धि विवेक बढ़ाओ ।
मानवता का मुकुट बने हम ,
सोया भाग्य जगाओ ।।
ममता करुणा बिना तुम्हारी ,
जीवन सुखी डाली है ।
अम्ब शारदा.....।।३।।

       ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...