Saturday, May 29, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- कलम की बात

नाम --गिरधारी लाल चौहान
स्थान- नवापारा खुर्द/ सक्ती
जिला -जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विषय -कविता/ ग़ज़ल /आलेख मुक्त
शीर्षक ----कलम की बात करें

कलम में अगर धार है, तो समझो तलवार है ।
सच बयां न कर सके,तो वह कलम बेकार है ।

कलम की अपार शक्ति को 
दिखाने की जरुरत है ।
कलम की होती भक्ति जो
चमकाने की जरुरत है ।
दुखों को न मिटा सके,वह कलम बेकार है ।

नेताओं के भाषण अगर
कलम से उतर रहे ।
छाई है जो समस्या अगर
उससे न गुजर रहे ।
वो कलमकार नहीं, सिर्फ एक चाटुकार है ।

कलमकार क्यों कभी 
नेता नहीं बनते ?
बन भी गये तो क्यों
इस धरातल में नहीं जमते ।
कलम ही तो दुनियां का, श्रेष्ठ पहरेदार है ।

आज की दशाओं पर
कलमकारों को लिखना चाहिए ।
जो लिख दिए लोगों के लिए
कहीं भी तो दिखना चाहिए ।
अगर लिख रहे हैं तो,बदलता क्यों नहीं संसार है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...