Thursday, May 20, 2021

गजेन्द्र हरिहारनो "दीप" की रचना- दिल की आवाज़

रचनाकार :- गजेन्द्र हरिहारनो "दीप"
डोंगरगाँव, जिला-राजनांदगाँव ( छत्तीसगढ़ )
विधा :- गीत 
    ----------------------
      दिल की आवाज़
    ------------------------
किसे सुनायें इस जीवन की,
            करुणा भरी कहानी .
पग पग पर थी छलनायें और,
            आँख से बरसे पानी .
किसे सुनायें..........
किस्मत अपनी खुद लिखने की ,
        मैंने मन में ठान लिया था.
कदम कदम पर शूल मिलेंगे,
        इसको मैंने जान लिया था.
रंभाओं ने भरमाया पर ,
              मैंने हार न मानी .
किसे सुनायें .........
निकल पड़ा था एकाकी ही ,
        मंज़िल अपनी पाने को .
संघर्षों ने मुझे सँवारा,
       वक्त  खड़ा समझाने को .
काँटे चुभे पाँवों में फिर भी,
             राह लगे  मस्तानी .
किसे सुनायें..........
विपदाओं ने पाला मुझको,
       प्यार मिला मुझे अँसुवन से .
बीहड़ ने मुझे साँस दिया पर ,
        भूख मिला मुझे मधुवन से .
उजली उजली भोर नहीं थी ,
            ना थी शाम सुहानी .
किसे सुनायें ........
      ---------------------
      
गजेन्द्र हरिहारनो "दीप"
डोंगरगाँव जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़)
     

1 comment:

  1. बहुत सुन्दर गजेन्द्र जी

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...