Friday, April 16, 2021

मीराआर्ची चौहान की रचना- जहाज़

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-जहाज
विधा-कविता (मुक्त छंद)

द्रुतगति से उड़ते विमान
 मानव की तरक्की के
 मिशाल बन गये हैं।

समुद्र के जल पोत नव
इतिहास लिख रहे हैं,
विकास यात्रा की ।

पुष्पक विमान से वर्तमान
हवाई जहाज की यात्रा
तरक्की का सबूत है ।

पर संस्कृति और संस्कारों
की धरती क्यों बन रही
निर्जीव ताबूत है ।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...