Thursday, April 8, 2021

रीता चटर्जी की रचना- चार

रचनाकार  रीता चटर्जी
स्थान खोंगापानी कोरिया
छत्तीसगढ़
विषय चार - चिरौंजी

चिरौंजी के फायदे अनेक
पकवानो की है शान,
जंगल में छाए घने
फल है गुणों के खान।

उबटन इसके है गुणकारी
करें चर्मरोग को दूर,
दवाई बनाते इसे पीसकर
है स्वाद से भरपूर।

पकवानो में सौंदर्यता बढ़ाए
बिन इसके लगते अधूरापन
छोटा नागपुर, मध्य प्रदेश में
है इसके विशाल वन।

आकार में है छोटा
पर है हजारों लाभ,
मन को भाए चिरौंजी
हर घर में करें राज।

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...