Tuesday, March 9, 2021

उर्मिला सिदार की रचना- शिव

रचनाकार -उर्मिला सिदार
ग्राम -बुलाँकी
जिला- रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विधा-कविता(मुक्तक छंद)
विषय- शिव 
दिनांक -09/03 /2021
*************************

            *शिव*
हे शिव शंकर नाम है तेरा प्यारा ,
तुझे पूजते मन से यह जग सारा।
तू है भोलेनाथ तू है गंगाधर ,
तेरी यश का मै बन जाऊंँ प्रचारक।
तू कल्याणकारी तू मोक्ष दाता,
जग तेरी महिमा से प्रेरित हो
ध्याता ।
तू समस्याओं का है मुक्तिदाता,
तुझे महाशिवरात्रि में पूजा जाता
तेरे ज्ञान प्रेम का हम हैं पुजारी,
समृद्धि भाव देना बने न भिखारी
तेरी कृपा दया से बलिहारी जाऊंँ,
तेरी भक्ति स्वरूप, रूप का दर्शन
पाऊँ।
तेरी महिमा का खुशबू  फैले जग
सारा ,
सभी देवों में देव नाम है प्यारा।
तेरी भक्ति जो मन से मनु ध्याए।
सफल जिंदगी जी सम्मान पाए।
स्वीकार करती हूंँ तेरी गरिमा को,
मैं सम्मान करती हूँ तेरी महिमा
को।
तेरी भक्ति में डूबा रहूँ जिंदगी सारा,
तेरी महिमा का गीत गाएँ यह जग
सारा।
*************************
उर्मिला सिदार रायगढ़ छत्तीसगढ

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...