Wednesday, March 17, 2021

अमिताभ कुमार दीवान की रचना- फागुन

रचनाकार-अमिताभ कुमार दीवान
जिला- रायपुर छतीसगढ़
विषय -फागुन
विधा-छंदमुक्त कविता

*****************************

मेरे भावों को बनाये रखना,
मैं एहसास लिखूँगा|
जो किसी ने ना लिखा होगा आजतक ,
वो बात लिखूँगा||
मौसम तो बदलते रहेंगे मौसम की तरह ,
तुम न बदलना,
देखना इस फागुन में तुझे पलाश लिखूँगा|

मैं तुझे फागुन का फ़ाग लिखूँगा|
नगाड़ो की बजती राग लिखूँगा|
महकती हो तन मन मे गुलाब की तरह,
मैं तुम्हें जंगल की आग (टेसू) लिखूँगा|

चुड़ी रँग का चटक लाल लिखूँगा|
आँगन में लगा तिरपाल लिखूँगा|
गालों में चमकती रंग ए अबीर, 
मैं तुझे जिंदगी का गुलाल लिखूँगा

मैं तुझे अजब तमाशा लिखूँगा|
मीठा ऐसा की बताशा लिखूँगा|
नवलखा शक्कर के हारों का हार,
मैं तुझमें अपना श्रृंगार लिखूँगा

मैं तुझे डायल ए नंबर रॉन्ग लिखूँगा|
जो बजा नही वो सुनहरा सांग लिखूँगा|
चढ़ता तो है पर उतरता नही है,
मैं तुझे होली का भांग लिखूँगा|

मैं तुझे खेलते बच्चों की किलकारी लिखूँगा|
दूध मलाई से बनी ठंडाई की किनारी लिखूँगा|
कुछ रंग और बिखर जाने दे,
मैं तुझे रँगों की पिचकारी लिखूँगा|


अमिताभ कुमार दीवान
रायपुर छतीसगढ़ 


*****************************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...