जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-फागुन
विधा-कविता (मुक्त छंद)
मस्ती भरा त्यौहार आया,
खुशियों का सौगात लाया।
रंग -रंगीला बहार है लाया।
प्रेम का हम गुलाल लगाये,
मीठे लब्जों की मिठाई लाए,
खुशियों की पिचकारी चलाएं।
भाईचारे की अमराई सजाए,
टेशु-पलाश का रंग चटकाएं,
झूम-झूम कर हम फाग गाएं।
खुशियों के आओ फाग गाएं,
सरसों -सा हम झूम जाएं,
फागुन का त्यौहार मनाएं।
मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
-----------------------------------✍🏻
No comments:
Post a Comment