विषय -फागुन
रचनाकार -सावित्री यादव "सावि "
बिलासपुर छ. ग.
शीर्षक -फागुन आया
फागुन आया पिया के संग रंगने का मौसम आया ।
लो पिया फिर रंग लो हमको हमारे प्रीत का पल आया।
पलाश के फूलों ने खिलकर ये संदेशा फैलाया।
आया राधे कृष्ण के जैसे रंग मे रंगने का दिन आया।
आम के बौर लद गये पेड़ो पर फागुन का ये दिन आया।
हम भी खेले अपनों संग होली ऐसा ये मौसम समझाया।
होली का त्यौहार अनोखा रंग बिरंगा आया।
गुलाल, पिचकारी और रंग ने सबके मन को हर्षया।
लो साजन रंग लो हमको अपने रंग मे फागुन आया।
खुशियों की सौगात अपने संग फागुन लाया।
रचनाकार -सावित्री यादव "सावि "
बिलासपुर छ. ग.
No comments:
Post a Comment