Friday, March 19, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- व्रीहि

नाम ---गिरधारी लाल चौहान
स्थान ---नवापारा खुर्द/ सक्ति
जिला---- जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा---आलेख/ कविता/ ग़ज़ल
विषय ---व्रीहि
शीर्षक---  सब कुछ अन्न

जिनके खेतों में अनाज भरा, वो जग के महाराज हैं।
उसी से बनते काज सभी,उसी से सुख के ताज हैं ।

अनाजों से गणना होती, हमारे आज  और कल की ।
केन्द्र बिन्दु वह कहलाता,सफल और असफल की ।

किसान के मेहनत का नतीजा ,सारी दुनियां भोगता है।
किसान का मेहनत बेकार हुआ,तो बार बार सोचता है ।

किसान  अनाज का मालिक ,खेत है उसका वेद ।
दिन रात उसे पढ़ता वह, जिसमें छिपा सबका भेद ।

    समृद्धि अनाज से है,उसकी लोहा सब मानते ।
भूखा कुछ नहीं कर सकता,ये गुण सभी हैं जानते ।

    कोई भी कार्य बिना अन्न का, सम्पन्न कहीं न पाओगे ।
दान पुण्य धर्म यज्ञ  जो भी हो, उसकी शरण में आओगे ।

     अनाज हमें सबल बनाता,अनाज से हम निर्बल है ।
बिन अनाज हमारी न गणना, कहलाते उसी से उज्जवल है

      तारणहार अनाज है अपना, पालनहार वही है ।
बिन अनाज खुद को मृत मानों, बात सौ प्रतिशत सही है ।

वह भू धन्य जहां अनाज उगते,और खुशहाली लाते हैं ।
  इसीलिए जननी से भी, जग में पूज्य कहलाते हैं ।

अन्न की कद्र करना सीखो, अन्न उपजाने में हाथ बटाओ।
किसान का जीवन जैसे भी हो,उसे देखकर न शरमाओ ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...