Thursday, March 25, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- एकलव्य

नाम--- गिरधारी लाल चौहान
स्थान --नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा---आलेख /कविता/ग़ज़ल
विषय--- एकलव्य
शीर्षक---- मैं हूं एकलव्य

मैं हूं एकलव्य  ,अभ्यास से सीखने वाला ।
  अपना इतिहास, खुद ही लिखने वाला ।

शुद्र कुल में जन्म मेरा,गुरु की मुझे तलाश थी ।
ऊंचे कुल का शरण लिया,वह किसी का दास थी ।
तिनका भी नहीं था वह, हीरा सा दिखने वाला ।

मैंने अभ्यास को गुरु बनाया, अपना मंजिल पा लिया।
गुरु से मैं आगे निकला,जग ने यह निर्णय कर ही दिया ।
नहीं था कोई भी धनुर्धर, मेरे सामने टिकने वाला ।

गुरु से भी मैं छला गया,जिनकी थी मात्र एक मूर्ति ।
साक्षात होते शायद उनकी, इच्छाओं की न होती पूर्ति ।
तन का हिस्सा अंगूठा काटकर मैं दिया दक्षिणा वाला ।

ऊंचे कुल की रीति मुझे,आज तक समझ नहीं आई ।
प्राण का अंग मांगने पर भी,उनको संकोच नहीं आई ।
ऊंचे कुल केअत्याचार का, मैं कष्ट सहन करने वाला।

ऊंचा कुल कहा गया,सच्चाई कितनी वर्णित है ।
नाम से क्या होता है  उनकी कर्म तो पूरी घृणित है ।
बिगड़ चुका जो राह है वह है कभी न बनने वाला ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...